शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Ajay Devgn, Hum Paanch, Rohit Shetty, Satte Pe Satta Remake
Written By
Last Updated : शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (13:31 IST)

सलमान खान या अजय देवगन, कौन करेगा रोहित शेट्टी की 'हम पांच'?

सलमान खान या अजय देवगन, कौन करेगा रोहित शेट्टी की 'हम पांच'? - Salman Khan, Ajay Devgn, Hum Paanch, Rohit Shetty, Satte Pe Satta Remake
कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिसकी प्लानिंग तो खूब होती है लेकिन शुरू ही नहीं हो पाती है। ऐसी ही एक फिल्म है 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक। जिसकी प्लानिंग रोहित शेट्टी अरसे से कर रहे हैं, लेकिन फिल्म शुरू ही नहीं हो पा रही है। 
 
अव्वल बात तो ये कि फिल्म का हीरो कौन होगा, यही तय नहीं हो पा रहा है। रितिक रोशन से लेकर तो अक्षय कुमार तक ढेर सारे नाम सामने आते रहे, लेकिन बात नहीं बन पाई। 
 
अब एक और नई बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि इसे 'हम पांच' नाम से बनाया जा सकता है और ये सुझाव सलमान की तरफ से आया है। उन्होंने ये सुझाव भी दिया है कि भाइयों की संख्या सात के बजाय पांच कर दो। 
 
सूत्रों के अनुसार रोहित शेट्टी ने सलमान से भी इस फिल्म के लिए संपर्क किया है और अजय देवगन से भी। दोनों में से जो भी राजी हो जाएगा वो ये फिल्म करेगा। 
अजय और रोहित में तो कितनी बनती है सभी जानते हैं, लेकिन इस समय अजय बेहद व्यस्त हैं इसलिए सलमान का ऑप्शन भी खुला रखा है। जिस तरह से सलमान ने सुझाव दिए हैं उसके आधार पर कहा जा सकता है कि उनको इस प्रोजेक्ट में रूचि है। 
 
आने वाले दिनों में पता चलेगा कि यह फिल्म अजय और सलमान में से कौन कर रहा है? या ये फिल्म बनेगी भी या नहीं? 
 
ये भी पढ़ें
कल छुट्टी है रे.: लोटपोट कर देगा यह चुटकुला