शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rupesh bane becomes dance plus 5 winner troph 15 lakh prize money
Written By
Last Modified: रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (11:44 IST)

'डांस प्लस 5' के विनर बने रूपेश बाने, ट्रॉफी के साथ जीते 15 लाख रुपए

'डांस प्लस 5' के विनर बने रूपेश बाने, ट्रॉफी के साथ जीते 15 लाख रुपए - rupesh bane becomes dance plus 5 winner troph 15 lakh prize money
डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 5' को अपना विजेता मिल गया है। डांस प्लस 5 के विजेता मुंबई के रहने वाले रूपेश बाने रहे। वह धर्मेश येलांडे की टीम में थे। फिनाले की रेस में जनम डांस ग्रुप, संचिता-सुब्रत और दीपिका-रूपेश थे।

जनम डांस ग्रुप फिनाले में फर्स्ट रनरअप रहा। विजेता की घोषण शो के जज और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने की। डांस प्लस 5 का खिताब जीतने पर रूपेश को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपए का इनाम भी मिला है। मिथुन ने उन्हें ट्रॉफी दी।
 
रूपेश बने ने अपनी ट्रॉफी मां के साथ साझा की। इस दौरान रूपेश की मां और उनके भाई काफी भावुक होते दिखाई दिए। डांस प्लस 5 जीते के बाद रूपेश ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि डांस प्लस 5 के पूरे सफर में उनका हर एक पल काफी यादगार रहा। वह अपने इस सफर को कभी नहीं भूल सकते। 
 
शो में सिंगर गुरु रंधावा, बागी 3 स्टार्स टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर भी मौजूद थे। टाइगर श्रद्धा ने 'दस बहाने' पर परफॉर्म करके लोगों का दिल जीत लिया।
 
ये भी पढ़ें
ऐसी पत्नी बार बार नहीं मिलती : यह चुटकुला इतना हंसाएगा कि पेट पकड़ लेंगे