बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rohit Shetty, webseries, Indian Police Force, Vivek Oberoi, Shilpa Shetty,
Written By
Last Updated : मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 (12:15 IST)

रोहित शेट्टी की एक्शन सीरिज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में सिद्धार्थ, शिल्पा के बाद विवेक ओबेरॉय भी जुड़े

Rohit Shetty
रोहित शेट्टी की वेबसीरिज 'इंडियन पुलिस फोर्स' लगातार चर्चाओं में है। कई हिट फिल्म बनाने वाले रोहित अब डिजीटल डेब्यू करने जा रहे हैं और अमेज़न प्राइम वीडियो के लिए यह सीरिज बना रहे हैं। 
 
सबसे पहले इस सीरिज से सिद्धार्थ मल्होत्रा को जोड़ा। फिर शिल्पा शेट्टी को लेकर सभी को चौंका दिया। शिल्पा के आने से न केवल ग्लैमर बढ़ा बल्कि बताया जा रहा है कि उनका रोल भी जानदार है। 
 
अब एक और सरप्राइज देते हुए रोहित ने विवेक ओबेरॉय को भी अपनी सीरिज से जोड़ लिया है। विवेक कितने शानदार अभिनेता हैं ये बात हम सब जानते हैं। सिद्धार्थ-शिल्पा और विवेक की तिकड़ी के जुड़ने से इस सीरिज के प्रति लोगों में बेहद उत्साह और उत्सुकता है। 
 
इस सीरिज में हाई ऑक्टेशन एक्शन होगा और जबरदस्त ड्रामा होगा। पुलिस पर फिल्म बनाना भी रोहित को पसंद रहा है। सिंघम, सिंघम 2, सिम्बा और सूर्यवंशी जैसी फिल्में वे बना चुके हैं। ये सभी फिल्में सुपरहिट रही थी इसलिए 'इंडियन पुलिस फोर्स' से भी बहुत उम्मीद है। 
ये भी पढ़ें
आमिर खान ने बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए शेयर किया प्रेरक संदेश: रे चाचू, ऑल इज वेल