सम्बंधित जानकारी
- नवनीत राणा का फिल्मों से राजनीति तक का सफर: बाबा रामदेव के योग शिविर में हुई थी पति से पहली मुलाकात
- डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा की 'होम शांति' 6 मई को होगी रिलीज
- Lock Upp में कंगना रनौट का सनसनीखेज खुलासा, कहा- वो मुझे गलत तरीके से छूता था
- केजीएफ 2 तीन सौ करोड़ क्लब में शामिल, 11 दिनों में ही तय किया यह सफर
- केजीएफ स्टार यश बस ड्राइवर के हैं बेटे, बस स्टॉप पर सोना पड़ा, नाम बदलने से चमकी किस्मत
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की बॉलीवुड डेब्यू की खबरें फिर जोरो पर
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की बॉलीवुड डेब्यू की खबरें समय-समय पर जोर पकड़ती रहती है। एक बार तो कहा गया था कि सारा ने शाहिद कपूर के साथ फिल्म साइन कर ली है। बीच में सचिन को कूदना पड़ा और सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरों में कोई दम नहीं है और सारा तो पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं।
अब फिर चर्चा है कि सारा फिल्मों में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। सारा का रुझान ग्लैमर वर्ल्ड की तरफ है और वे एक्टिंग के लेसन्स भी सीख रही हैं। वे एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती है।
सारा बेहद पॉपुलर हैं। उनकी फोटो काफी पसंद की जाती है और उनके फैंस का कहान है कि सारा का लुक और स्टाइल उन्हें बहुत पसंद है।
देखते हैं कि सारा का ग्लैमवर वर्ल्ड में कब आना होता है या इन बातों में कितनी सच्चाई है। वैसे बिना आग के धुआं भी तो नहीं उठता।
