1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rohit shetty shares explosive bts from singham again set on makar sakranti 2024

आप लोग पतंग उड़ाइए और मैं, रोहित शेट्टी ने खास अंदाज में दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

रोहित शेट्टी अपनी जबरदस्त एक्शन फिल्मों कें लिए जाने जाते हैं

Makar Sankranti 2024
  • सिंघम अगेन की शूटिंग में बिजी है रोहित
  • फिल्म के सेट से शेयर किया बीटीएस वीडियो
  • अगस्त 2024 में रिलीज होगी सिंघम अगेन 
Makar Sankranti 2024 Rohit Shetty: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपनी जबरदस्त एक्शन फिल्मों कें लिए जाने जाते हैं। रोहित शेट्टी की लगभग हर फिल्म में उड़ती हुई गाड़ियां देखने को मिलती है। रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में बिजी हैं।
 
इसी बीच रोहित शेट्टी ने अनोखे अंदाज में फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी है। रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन के सेट से एक वीडियो शेयर किया है। 
 
वीडियो में रोहित एक कार में बैठे फिल्म का एक सीन शूट करते दिख रहे हैं। इस सीन में एक गाड़ी चलती दिख रही है। तभी धमाका होता है और कार में जलती हुई हवा में उड़ जाती है। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, 'हैप्पी मकर संक्रांति... आप लोग पतंग उड़ाइए और मैं... मुझे अपने काम... एक्शन... नाइट शूट से प्यार है... हैदराबाद।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ सिंघम अगेन लिखा है। 
इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पतंग उड़ाना था सर गाड़ी नहीं।' एक अन्य ने लिखा, 'मकर संक्रांति को भी इतने खतरनाक तरह से विश कर रहे हो।' 
 
बता दें कि फिल्म 'सिंघम अगेन' अगस्त 2024 में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे सितारें नजर आने वाले हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इंडस्ट्री में बिना किसी कनेक्शन के हीरो बनना मेरे लिए एक सपना था : ताहिर राज भसीन