सम्बंधित जानकारी
- दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'कलिंगा' हो सकती है रिलीज, अमजद खान-मीनाक्षी शेषाद्रि जैसे कलाकार
- सलमान खान और कैटरीना कैफ ने 'टाइगर 3' के लिए सांस रोक देने वाला एक्शन सीक्वेंस ऑस्ट्रिया में किया शूट
- फ़िल्म "अंतिम" से 'विघ्नहर्ता' गाने का मेकिंग वीडियो हुआ रिलीज़
- तापसी पन्नू का रश्मि रॉकेट चलेगा रावण दहन पर, हिंदी में ट्विट कर जीता दिल
- सोनू सूद ने Income Tax के छापे के बाद की पोस्ट- 'कर' भला, हो भला, अंत भले का भला
Rohit Shetty हुए इमोशनल, कहा Stuntman को नहीं मिलती इज्जत, Bharti Singh ने गले लगा लिया
रोहित शेट्टी लोकप्रिय शो 'खतरों के खिलाड़ी' पेश करते हैं। पिछले सप्ताह रोहित 'डांस दीवाने' नामक शो में नजर आए। इस दौरान स्टंट्स और डांस साथ चलते रहे।
एक स्टंट्मैन के कारनामे देख रोहित भावुक हो गए। वे स्टेज पर गए और उनका गला रुंध गया। आंखों में आंसू आ गए। रोहित का कहना है कि स्टंटमैन को इज्जत नहीं मिलती। न फिल्म इंडस्ट्री से और न आम आदमी से। जबकि वे अपनी जान की बाजी लगा कर काम करता है।
रोहित को अपने पिता की भी याद आ गई। उनका कहना था कि उनके पिता को भी वह सम्मान नहीं मिला जिसके कि वे हकदार थे। गौरतलब है कि रोहित के पिता भी फिल्मों में स्टंटमैन थे।
रोहित को इमोशनल देख कॉमेडी क्वीन भारती ने उन्हें गले लगा लिया। शो में मौजूद माधुरी दीक्षित भी इमोशनल हो गईं और उन्होंने सभी स्टंट्समैन को बिग सैल्यूट दिया।
