सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rohit shetty announces biopic on former commissioner of mumbai police rakesh maria
Written By
Last Modified: रविवार, 1 मई 2022 (11:36 IST)

रोहित शेट्टी ने की अपनी नई फिल्म की घोषणा, रियल सुपरकॉप राकेश मारिया की बनाएंगे बायोपिक

rohit shetty
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स के लिए जाने जाते हैं। रोहित शेट्टी सिंघम और सिम्बा जैसी कॉप ड्रामा सीरीज बना चुके हैं। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म रोहित शेट्टी मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया पर बनाने जा रहे हैं। 

 
यह फिल्म पूर्व पुलिस आयुक्त मारिया की किताब 'लेट मी से इट नाउ' पर आधारित होगी। रोहित शेट्टी इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। 
 
इस फिल्म को लेकर रोहित शेट्टी ने कहा कि राकेश मारिया ने कई वर्षों तक आतंक को देखा है। उन्होंने अपने जीवन काल में 1993 में मुंबई में हुए विस्फोटों से लेकर अंडरवर्ल्ड के कई खतरों का सामना किया है। एक सच्चे असली हीरो की बहादुरी और निडरता की कहानी स्क्रीन पर लाकर गौरवांवित महसूस कर रहा हूं।
 
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी राकेश मारिया ने 1993 में यातायात विभाग में पुलिस उपायुक्त के तौर पर बॉम्बे सीरियल धमाकों के गुत्थी को सुलझाया। उन्होंने 2003 गेटवे ऑफ इंडिया और जावेरी बाजार में हुए विस्फोट की जांच में भी सफलता हासिल की।
 
मुंबई में हुए 26/11 हमले की जांच में उन्होंने जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब से भी पूछताछ की थी और मामले की सफलतापूर्वक जांच की थी।
 
ये भी पढ़ें
अजय देवगन की 'दृश्यम 2' में हुई इस एक्टर की एंट्री, तब्बू ने इस अंदाज में किया वेलकम