शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pawan singh divorce from his second wife akshara singh target to her ex boyfriend
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (17:39 IST)

दूसरी पत्नी से तलाक लेने जा रहे पवन सिंह, एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह बोलीं- 'अब‍ किसका घर जलाओगे'

दूसरी पत्नी से तलाक लेने जा रहे पवन सिंह, एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह बोलीं- 'अब‍ किसका घर जलाओगे' | pawan singh divorce from his second wife akshara singh target to her ex boyfriend
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने जा रहे हैं। पवन सिंह की पहली पत्नी ने शादी के कुछ महीनों बाद ही आत्महत्या कर ली थी अब उनकी दूसरी शादी भी टूटने जा रही है। 

 
पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप में भी रहे हैं। अक्षरा सिंह संग रिलेशनशिप में रहते हुए उन्होंने अन्य लड़की से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद अक्षरा और पवन का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। 
 
अब पवन सिंह के तलाक की खबरों के बीच अक्षरा सिंह ने एक ऐसा गाना रिलीज किया है जो सीधा पवन को टारगेट कर रहा है। अक्षरा ने 'अब किसका घर जलाओगे' टाइटल सॉन्ग रिलीज किया है। गाने के शुरुआती बोल हैं, 'हमको तो रुला ही चुके कितनों को रुलाओगे.. बोलो अब किसका घर जलाओगे।' 
 
गाने के जरिए अक्षरा सिंह ने सीधा पवन सिंह को निशाने पर लिया है, क्योंकि कभी वह उनके साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि काफी समय पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है। 
 
बता दें कि पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह का कई एक्ट्रसेस के साथ नाम जोड़ा गया। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में अक्षरा सिंह का नाम रहा। हालांकि, ज्योति सिंह से दूसरी शादी के बाद पवन और अक्षरा अलग हो गए। इस दौरान अभिनेत्री ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। 
 
ये भी पढ़ें
बॉलीवुड जनवरी 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं और जानकारी: कोरोना की चपेट में बॉलीवुड