गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. riteish deshmukh and genelia dsouza marriage anniversary love story
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (12:25 IST)

शादी से पहले रितेश देशमुख को नजरअंदाज करती थीं जेनेलिया डिसूजा, दिलचस्प है लव स्टोरी

शादी से पहले रितेश देशमुख को नजरअंदाज करती थीं जेनेलिया डिसूजा, दिलचस्प है लव स्टोरी | riteish deshmukh and genelia dsouza marriage anniversary love story
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा 3 फरवरी को अपनी शादी की 11वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। शादी से पहले इस कपल ने लगभग 9 सालों तक एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट किया था। रितेश और जेनेलिया बॉलीवुड के रोमांटिक कपल्स में गिने जाते हैं।

 
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की प्रेम कहानी बड़ी अलग है। हैदराबाद एयरपोर्ट पर जेनेलिया पहली बार रितेश देशमुख से मिली थीं। उस वक्त रितेश के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। जेनेलिया जब पहली बार रितेश से मिलीं तो उन्हें अनदेखा करती रहीं।
 
जेनेलिया को लगता था कि एक मुख्यमंत्री का बेटा होने के नाते रितेश काफी बिगड़ैल और नखरीले होंगे। इस वजह से जेनेलिया ने भी रितेश के सामने एटीट्यूड दिखाया। इस बात का खुलासा रितेश ने एक इंटरव्यू में किया था।
 
फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर जब जेनेलिया, रितेश से मिलीं तो दोनों के बीच दोस्ती हो गई। हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो वो जेनेलिया को मिस करने लगे। यहीं से दोनों के बीच लव स्टोरी की शुरुआत भी हुई। जेनेलिया ने इसके बाद रितेश के साथ फिल्म 'मस्ती' में साथ काम किया।
 
दोनों का रिश्ता तो वैसे पहली फिल्म के वक्त से ही शुरू हो गया था लेकिन मीडिया को उन्होंने इसकी खबर नहीं लगने दी। चर्चा ये भी थी कि पहली फिल्म के बाद ही रितेश और जेनेलिया सगाई करना चाहते थे लेकिन रितेश के पिता विलासराव देशमुख इसके लिए तैयार नहीं थे। जेनेलिया ने रितेश को अच्छा दोस्त बताते हुए अफेयर की खबरों से इनकार कर दिया था।
 
2012 में जब दोनों फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' कर रहे थे, उस वक्त एक बार फिर जेनेलिया और रितेश की शादी की खबरें आनी शुरू हुईं। आखिरकार 3 फरवरी 2012 को वो शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
कभी कपिल शर्मा के शो में दर्शक बनकर पहुंची थीं योगिता बिहानी