रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ridhi dogra to be a part of salman khans film tiger 3
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (15:12 IST)

सलमान खान की 'टाइगर 3' में हुई इस टीवी एक्ट्रेस की एंट्री!

सलमान खान की 'टाइगर 3' में हुई इस टीवी एक्ट्रेस की एंट्री! | ridhi dogra to be a part of salman khans film tiger 3
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' बीते काफी वक्त से चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान और कैटरीना की जोड़ी को बड़े पर्दे पर एक बार फिर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। 

 
वहीं अब इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। खबरों के अनुसार टाइगर 3 में टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी नजर आएंगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रिद्धि डोगरा को सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'टाइगर 3' में एक अहम किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। 
 
रिपोर्ट में बताया गया है कि रिद्धि डोगरा टीवी की फेमस एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कई ओटीटी सीरीज में धांसू रोल निभा चुकी हैं। यही वजह है कि मेकर्स ने फिल्म के लिए रिद्धि डोगरा को चुना है। हालांकि रिद्धि डोगरा के किरदार का अभी खुलासा नहीं हुआ है। 
 
बता दें कि मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही 'टाइगर 3' को देखने के लिए फैंस को थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। पहले यह फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन बीते दिनों सलमान ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया था। अब टाइगर 3 दिवाली 2023 पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
सुनील शेट्टी की वेब सीरीज 'धारावी बैंक' का टीजर रिलीज