1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rishab shetty meets the ab de villiers cricketer hails kantara

एबी डिविलियर्स से मिले ऋषभ शेट्टी, क्रिकेटर ने की 'कांतारा' की तारीफ

AB de Villiers
कन्नड़ अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। हर कोई इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है। इस फिल्म की सफलता के बाद से ऋषभ शेट्टी की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। अब साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स भी 'कांतारा' के फैन हो गए हैं। 

 
हाल ही में ऋषभ शेट्टी ने दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार एबी डिविलियर्स से मुलाकात की। ऋषभ शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एबी डिविलियर्स के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जोर से 'कांतारा' बोलते नजर आ रहे हैं।
 
इस वीडियो के साथ ऋषभ ने कैप्शन में लिखा, 'यह एक मैच है। आज रियल 360 से मिले। सुपरहीरो #NammaBengaluru में फिर से जड़ों की ओर लौट आया है।' 
 
होम्बले फिल्म्स 'कांतारा' एक ऐसी फिल्म है जो लगातार अपनी सफलता के उदाहरण पेश कर रही है। समय के साथ फिल्म की पॉपुलैरिटी भी बढ़ती जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छी कमाई करने के साथ दर्शकों पर भी अपना चार्म बिखेर रही है। फिल्म को आलोचकों, मशहूर हस्तियों और विभिन्न क्षेत्रों के कई गणमान्य व्यक्तियों से जबरदस्त प्यार और समर्थन मिल रहा है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कितनी खिचड़ी खाकर मिलिंद सोमन रहते हैं फिट, जानिए एक्टर की सेहत का राज