1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rashmika mandanna deepfake video case police arrested 4 suspects

रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले में पुलिस के हाथ लगी सफलता, 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Rashmika Mandanna deepfake video case
Rashmika Mandanna deepfake video case: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। रश्मिका इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' को लकेर सुर्खियों हैं। बीते दिनों रश्मिका अपने डीपफेक वीडियो को लेकर भी चर्चा में आ गई थीं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
 
अब रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि अभी जिसने वीडियो क्रिएट किया, उस मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। 
 
एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस का कहना है कि रश्मिका मंदाना के डीपफेक वाले प्रोफाइल के मामले में शामिल चार संदिग्धों का पता लगा लिया गया है और चारों संदिग्धों जो इस वीडियो के क्रिएटर नही हैं बल्कि अपलोडर हैं। ऐसे में फिलहाल पुलिस मामले में मुख्य साजिशकर्ता की तलाश कर रही है।
 
डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद रश्मिका मंदाना ने कहा था, मुझे ये शेयर करते हुए वास्तव में बुरा लग रहा है। लेकिन मुझे ऑनलाइन फैलाए जा रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी है। ईमानदारी से कहूं तो, ये सब ना केवल मेरे लिए, बल्कि हममें से हर किसी के लिए बेहद डरावना है, जो आज टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करके नुकसान की चपेट में है।
 
बता दें कि रश्मिका मंदाना के अलावा कैटरीना कैफ, काजोल, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल की शिकार हो चुकी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हंसते-हंसते लोट-पोट कर देगा आपको यह चटपटा चुटकुला : पेपर कैसा था?