1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rajkumar hirani completes 20 years in the industry bollywood congratulates him

राजकुमार हिरानी के सिनेमा में 20 साल पूरे, शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक, हर किसी ने दी बेस्ट विशेज

Rajkumar Hirani's 20 years in the industry
Rajkumar Hirani's 20 years in the industry: शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' दर्शकों के लिए जितनी खास फिल्म है, उतनी ही यह निर्देशक राजकुमार हिरानी के लिए भी खास है क्योंकि यह मनोरंजन जगत में उनके 20 शानदार साल पूरे होने का प्रतीक है। 
 
मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस., लगे रहो मुन्ना भाई, 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी फिल्में देने के बाद, राजकुमार हिरानी उन कुछ डायरेक्टर्स में से एक हैं जिनके पास सुपरहिट फिल्मों का 100% ट्रैक रिकॉर्ड है। 
 
ऐसे में राजकुमार हिरानी को अपने अभिनेताओं से खूब सारा प्यार और शुभकामनाएं मिलीं। इसकी झलक डंकी के निर्माताओं द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में मिली, जिसमें शाहरुख खान, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, आर. माधवन, विद्या बालन, आमिर खान, शरमन जोशी और तापसी पन्नू ने अपने प्यार का इजहार किया और उनकी तारीफों के पुल बांध दिए।
 
राजकुमार हिरानी इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जो हमेशा अपने सिनेमा से लोगों के दिलों को छू लेते हैं। उनके पास न केवल हिट बल्कि दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ने वाली खूबसूरत फिल्में बनाने का एक उल्लेखनीय ट्रैक रिकॉर्ड है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने खरीदी नई लग्जरी मर्सिडीज कार, जानिए कितनी है कीमत