1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday kiara advani worked in pre school before films

एक्ट्रेस बनने से पहले यह काम किया करती थीं कियारा आडवाणी

Kiara Advani
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 31 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। फिल्म 'फुगली' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली कियारा ने कई हिट फिल्मों में काम किया हैं। उन्हें फिल्म 'कबीर सिंह' से काफी लोकप्रियता मिली है। इस फिल्म में उन्होंने 'प्रीति' का किरदार निभाया और आज भी कई लोग उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं।
 
लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्मों में आने से पहले कियारा आडवाणी क्या काम करती थीं? एक इंटरव्यू के दौरान कियारा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ खुलासे किए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस बनने से पहले वो एक प्ले स्कूल में बच्चों को संभालने का काम करती थीं।
 
कियारा ने बताया था कि वो एक्ट्रेस बनने से पहले बेबी सिटिंग का काम करती थीं। कियारा ने कहा, एक्ट्रेस बनने से पहले मैं अपनी मां के प्री-स्कूल में काम करती थी। मैं वहां सुबह 7 बजे पहुंचकर बच्चों की देखभाल करती थी। मैंने वहां बच्चों को संभालने के सारे काम किए।
 
एक्ट्रेस ने कहा था कि बच्चों को नर्सरी की कविताएं सुनाती थी, उन्हें अल्फाबेट्स और नंबर्स याद करवाती थी। इतना ही नहीं, मैंने बच्चों के डायपर भी चेंज किए हैं, मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
8 साल पुराने केस में राजकुमार राव ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है मामला