1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rashmi desai share her photos in bold look with oversized shirt

'बिग बॉस 13' फेम रश्मि देसाई का हॉट अंदाज, शर्ट के बटन खोल दिए कातिलाना अंदाज में पोज

Bigg Boss 13
'बिग बॉस 13' फेम रश्मि देसाई इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। लॉकडाउन में वह अपनी कई ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में रश्मि में अपनी एक बोल्ड तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।

 
इस तस्वीर में रश्मि देसाई डेमिन की ओवर साइज शर्ट पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ वो व्हाइट रंग की लैस ब्रालेट पहने और बालों को ऊपर किए ओर बांधे दिख रही हैं। 
 
रश्मि शर्ट के बटन खोल कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। रोजी चिक्स और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ रश्‍मि देसाई का हॉट अंदाज उनके फैंस को खासा पसंद आया। रश्मि ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'शुरुआत करने की हिम्मत करें'।
 
रश्मि की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ टीवी सेलेब्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बस भी करो...आग ही लगा दी है।' 
 
बता दें कि रश्मि पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड अरहान खान ने उनके बैंक अकाउंट से 15 लाख रुपए निकाले हैं और इसके साथ ही वह एक्ट्रेस को धमका रहे हैं। 
 
अगला लेख
रितिक रोशन के अलग-अलग अंदाज एक ही स्कैच में आए नजर, वायरल हुआ वीडियो