1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. hrithik roshan is all praises for a special art video

रितिक रोशन के अलग-अलग अंदाज एक ही स्कैच में आए नजर, वायरल हुआ वीडियो

Hrithik Roshan
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वो लॉकडाउन के दौरान नए-नए वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। हाल ही में रितिक रोशन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका अलग-अलग अंदाज नजर आ रहा है।

 
इस वीडियो में रितिक रोशन का द्वारा निभाए फेमस रोल का स्कैच नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इसे ट्रेसिंग तकनीक के जरिए बनाया गया है। इस तस्वीर में कागज पर रितिक रोशन का चेहरा है और ऊपर एक ट्रांसपैरेंट पीवीसी शीट है जिस पर बहुत तरह के हेयर स्टाइल और लुक्स बने हुए हैं। 
 
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रांसपैरेंट पीवीसी शीट को उनके चेहरे से होकर गुजारा जाता है, जिसके बाद एक्टर अलग-अलग लुक में दिखाई देते हैं।
 
रितिक ने वीडियो के साथ आर्टिस्ट आरके आदिल की तारीफ की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बहुत सफाई से इसे किया गया है मिस्टर आरके आदिल। इसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।' आदिल ने रितिक की पहली फिल्म कहो न प्यार है, कोई मिल गया, कृष, जोधा अकबर, अग्निपथ और लास्ट रिलीज वॉर तक का लुक डिजाइन किया है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रितिक रोशन आखिरी बार फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया। 'वॉर' में रितिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे। 
 
अगला लेख
तैमूर अली खान अपने भाई से ले रहे ताइक्वांडो की ऑनलाइन क्लासेज, तस्वीर हुई वायरल