सम्बंधित जानकारी
- सनी लियोनी का एडिक्शन है यह वाइब्रेटर Gadget, रह नहीं सकी इसके बिना
- युविका चौधरी की गिरफ्तारी की मांग उठी तो मांगी माफी
- जिस युविका चौधरी की गिरफ्तारी की हो रही है मांग, शादी के पहले 10 साल एक एक्टर को कर चुकी हैं डेट
- युविका चौधरी होंगी गिरफ्तार? या माफी मांग कर बच जाएंगी?
- बैन होंगे FB, Insta तो सबसे ज्यादा होगा फिल्म इंडस्ट्री पर असर
बड़े पर्दे के बाद टीवी डेब्यू करने जा रहे Ranveer Singh, रियलिटी शो करेंगे होस्ट!
बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से करोड़ो लोगों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अब टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार रणवीर सिंह जल्द ही एक रियलिटी शो होस्ट करते नजर आने वाले हैं।
खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह कलर्स चैनल के एक क्वीज शो को होस्ट करते नजर आएंगे, जिसका नाम 'न्यू बिग रियलिटी सीरीज' बताया जा रहा है। इस शो में कुल 12 राउंड होंगे। शो में एक खास सीरीज में तस्वीरों को दिखाकर कुछ सवाल पूछे जाएंगे। सही जवाब देने और सारे राउंड पार करने वाले कंटेस्टेंट को 5 करोड़ रुपए का कैश प्राइज मिलेगा।
बताया जा रहा है कंटेस्टेंट को 3 लाइफ लाइन भी दी जाएगी। इन तीन लाइफलाइन के नाम भारत बचाएगा, परिवार का प्यार और किस्मत पलट होगा। इन लाइफलाइनों की मदद से कंटेस्टेंट्स चौथे और आठवें राउंड में जैकपॉट सवाल भी खेल पाएंगे। रणवीर का यह शो 25 जुलाई से रात 8 बजे से लेकर 9 बजे तक वीकेंड के दिन लॉन्च होगा। शो के कुल 26 एपिसोड होंगे।
बता दें कि रणवीर सिंह से पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान टीवी पर शोज होस्ट कर चुके हैं। अब रणवीर सिंह टीवी पर किस तरह लोगों को एंटरटेंमेंट करते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 83 काफी समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। इस फिल्म में वह कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह सर्कस और जयेशभाई जोरदार में नजर आएंगे। वहीं हाल ही में खबर आई है कि वह केवी विजयेंद्र की फिल्म में रावण का किरदार निभा सकते हैं।
