बिकिनी पहनी हीरोइन संग बोल्ड सीन शूट करने में छूट गए थे रणवीर सिंह के पसीने, सोनाली राउत ने किया खुलासा
बॉलीवुड के 'एनर्जी बम' कहे जाने वाले रणवीर सिंह अपनी बेबाकी और हाई-वोल्टेज पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। रणवीर का मस्तमौला अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि पर्दे पर आग लगाने वाला यह सितारा कभी कैमरे के सामने बोल्ड सीन शूट करने से घबराता था?
हाल ही में मॉडल और अभिनेत्री सोनाली राउत ने रणवीर सिंह के करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। सोनाली ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में रणवीर सिंह शर्मीले थे। सोनाली और रणवीर ने सालों पहले एक बोल्ड शूट किया थश।
फिल्मी बीट को दिए एक इंटरव्यू में सोनाली ने उस दौर को याद किया जब रणवीर सिंह इंडस्ट्री में नए थे। सोनाली ने बताया कि एक ग्लैमर्स फोटोशूट के दौरान रणवीर काफी झिझक रहे थे। सोनाली के मुताबिक, मैं रणवीर को एक बिल्कुल अलग इंसान के तौर पर जानती हूं। उस समय वह बहुत प्यारे और शर्मीले थे। आज जैसा 'Yeah' वाला जोश उनमें तब नहीं था।
सोनाली ने आगे बताया कि वह शूट काफी बोल्ड और ग्लैमर्स था। रणवीर को एक ऐसी लड़की के साथ पोज देना था जिसने बिकिनी पहनी थी। सोनाली ने कहा, वह बहुत नर्वस थे। खुद को शांत रखने के लिए वह बार-बार च्वीइंगम चबा रहे थे और परफ्यूम लगा रहे थे।
सोनाली ने कहा, फोटोग्राफर ने मुझसे कहा था कि सोनाली, तुम सहज हो लेकिन उसे असहज मत करना, उसे कंफर्टेबल महसूस कराओ। रणवीर ने उस वक्त सोनाली से मजाकिया अंदाज में कहा था, 'सोनाली, यह मेरा पहला ऐसा शूट है और देखो, मैंने तो कपड़े पहने हुए हैं।'
इस पर सोनाली ने रणवीर को कहा, हां तुमने तो शूट के लिए कपड़े पहने हैं तो फिर क्यों नवर्स हो? शूट में सोनाली बिकिनी में थीं, वहीं रणवीर सूट पैंट में। इस शूट में दोनों ने साथ में कई रोमांटिक पोज दिए थे।
एक समय में कैमरे के सामने हिचकिचाने वाले वही रणवीर सिंह आज बॉक्स ऑफिस के बेताज बादशाह बन चुके हैं। साल 2025 में आई 'धुरंधर' और मार्च 2026 में रिलीज हुई 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने भारतीय सिनेमा के सारे समीकरण बदल दिए हैं। इस फ्रेंचाइजी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें