1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kubbra sait 5 unique fashion statements bold style power dressing
Last Modified: बुधवार, 15 अप्रैल 2026 (13:02 IST)

कुब्रा सैत के 5 यूनिक फैशन स्टेटमेंट्स जो उन्हें बनाते हैं सबसे अलग

Kubbra Sait fashion
फिल्म रेडी से लेकर कल्ट-फेवरेट सीरीज़ सैक्रेड गेम्स तक, और फिर देवा, सन ऑफ सरदार 2, द ट्रायल और हाल ही में आई 'संकल्प' में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाली कुब्रा सैत ने हमेशा ऐसे रोल्स चुने हैं, जो अलग और यादगार हों। ठीक उसी तरह, उनका फैशन सेंस भी एक्सपेरिमेंटल, कॉन्फिडेंट और पूरी तरह से उनका अपना रहा है। तो आइए एक नज़र डालते हैं उनके यूनिक सिग्नेचर स्टाइल मोमेंट्स पर।
 

द डेरिंग ग्लैम डीवा

शिमरिंग मिनी ड्रेस में बेहद ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज़ में नजर आ रहीं कुब्रा शीयर डिटेलिंग और स्ट्रक्चर्ड सिल्हूट्स के साथ अपने फियरलेस  अंदाज़ में न सिर्फ आकर्षक नज़र आ रही हैं, बल्कि अपने फियरलेस फैशन अप्रोच को भी बखूबी दर्शा रही हैं। चाहे रेड कार्पेट हो या कैज्युअल आउटिंग, यह लुक पूरी तरह उनके आत्मविश्वास और उनकी स्टार पावर को दिखाता है।
 

पावर ड्रेसिंग का नया अंदाज

क्रॉप्ड ब्लेज़र के साथ ड्रेप्ड, हाई-स्लिट स्कर्ट कुब्रा सैत के सधे हुए लेकिन अलग स्टाइल को दिखाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि उनका यह आउटफिट ताकत और नज़ाकत का बेहतरीन मेल है, जो साबित करता है कि पावर ड्रेसिंग हमेशा एक जैसी नहीं होती।
 

सादगी में भी खास अंदाज

एक दो-रंगों वाले गाउन में फिटेड टॉप और घेरदार स्कर्ट के साथ कुब्रा सैत सादगी भरा आकर्षण पेश करती हैं। साफ-सुथरी डिजाइन और अलग-अलग टेक्सचर उनके सादगी भरे लेकिन शानदार फैशन सेंस को उभारते हैं, जहां 'लेस इज़ मोर' पूरी तरह सही लगता है।
 

स्टाइलिश और नए प्रयोगों वाला स्ट्रीट स्टाइल

कुब्रा का मस्तीभरा अंदाज़ उनके बोल्ड लेयर्ड लुक में साफ नजर आता है, जिसमें खास तरह की स्टॉकिंग्स और भारी-भरकम जूते शामिल हैं। यह आरामदायक लेकिन स्टाइलिश लुक उनके एक्सपेरिमेंट करने वाले स्वभाव को दिखाता है, वह फैशन की सीमाएं तोड़ने से बिल्कुल नहीं डरतीं।
 

मॉडर्न बोहेमियन एलिगेंस

ढीले-ढाले वाइड-लेग पैंट्स और हॉल्टर स्टाइल टॉप के साथ कुब्रा सैत एक आरामदायक लेकिन सलीकेदार लुक में नजर रही हैं। यह स्टाइल उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दिखाता है, जो हाई फैशन से लेकर आसान और सिंपल स्टाइल तक हर अंदाज़ में बिना किसी कोशिश के स्टाइलिश लगती हैं।
 
कुब्रा सैत का फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके व्यक्तित्व का भी विस्तार है, जो उनकी तरह बोल्ड, निडर और बेहद यूनिक है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
5 करोड़ की रेंज रोवर से लेकर डुकाटी स्क्रैम्ब्लर 1100 मैकलारेन तक, देखें एक्टर का लग्जरी कार और बाइक कलेक्शन