1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rani mukerji unveils new project on birthday mrs chatterjee vs norway

रानी मुखर्जी ने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, 'मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' की हुई घोषणा

Rani Mukherji
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी 21 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने बर्थडे के मौके पर रानी ने फैंस को खास तोहफा दिया है। दरअसल, रानी ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है।

 
रानी की फिल्म का नाम 'मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' है। इस फिल्म को आशिमा छिब्बर निर्देशित कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। फिल्म को जी स्टूडियो और एम्मे एंट प्रोड्यूस करने वाले हैं।
 
फैंस को उम्मीद थी कि अपने बर्थडे पर रानी मर्दानी 3 को लेकर कोई अनाउंसमेंट कर सकती हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि रानी अपने बर्थडे पर मर्दानी 3 को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट कर सकती हैं। फैंस भी इसके लिए काफी एक्साइटेड थे।
 
बता दें कि रानी की फिल्म मर्दानी और मर्दानी 2 को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में रानी की परफॉर्मेंस ने दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी दिल जीता था। रानी मुखर्जी इसके अलावा फिल्म बंटी और बबली 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट इस बार भी सैफ अली खान नजर आने वाले हैं।
 
फिल्म में रानी और सैफ के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी भी लीड रोल में हैं। बंटी और बबली 2 के ट्रेलर रिलीज को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही हैं।
 
कहा जा रहा है कि यशराज की टीम प्लान कर रही है कि फिल्म के ट्रेलर लाइव लॉन्च को सलमान खान से करवाया जाए।हालांकि इस पर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। फिल्म के अप्रैल में रिलीज होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
 
अगला लेख
बिकिनी पहन अंडरवाटर स्विमिंग करती नजर आईं आलिया भट्ट, हॉट तस्वीर वायरल