• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. urvashi rautela crossed ranveer singh in instagram followers number
Written By
Last Updated : रविवार, 21 मार्च 2021 (10:34 IST)

उर्वशी रौटेला का सोशल मीडिया पर धमाका, फॉलोअर्स के मामले में रणवीर सिंह को छोड़ा पीछे

Urvashi Rautela
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स रह चुकी उर्वशी रौटेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने 35 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अभिनेता रणवीर सिंह को पीछे छोड़ दिया है।
उर्वशी रौटेला की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश तक हैं। उनकी हर पोस्ट पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। उर्वशी ने सिंह साहब द ग्रेट, सनम रे, पागलपंती, हेट स्टोरी 4 जैसी कई बड़ी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगो को अपनी ओर आकर्षित किया है।
 
हर दिन उर्वशी की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है और वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उर्वशी रौटेला की मां मीरा ने एक व्हाट्सएप मैसेज पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमे विराट किचन में अपने मां का हाथ बटाते नज़र आ रहे है।
 
इसका स्क्रीन शार्ट उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था, हे दोस्तों मुझे आपकी एक मदद चाहिए। मेरी मोम ने एक फोटो मुझे मैसेज पर भेजी है। आप क्या सोचते हो? मुझे क्या करना चाहिए? उनकी छुपी मंशा क्या है? डर लग रहा है। 
 
इस तरह उर्वशी अपने फैंस से सलह मशवरा भी सोशल मीडिया पर करती रहती है, और उन्हें कभी निराश नहीं करती। तो वही उर्वशी अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी है। वह जल्द ही द ब्लैक रोज और वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश  में नजर आने वाली हैं।
 
ये भी पढ़ें
बिकिनी पहन अंडरवाटर स्विमिंग करती नजर आईं आलिया भट्ट, हॉट तस्वीर वायरल