1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. randhir kapoor shifted to new house

नए घर में शिफ्ट हुए रणधीर कपूर, क्या बेचेंगे अपना पुश्तैनी घर?

randhir kapoor
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। बीते दिन रणधीर ने गृह प्रवेश पूजा रखी थी। इस पूजा में रणधीर की दोनों बेटियां करिश्मा और करीना कपूर समेत कपूर खानदान के कई लोग शामिल हुए थे। उनका यह नया घर अपनी बेटियों के घण के काफी करीब हैं। 

 
अपने भाई राजीव कपूर के निधन के बाद से ही रणधीर कपूर अपने चेम्बूर स्थित पुश्तैनी घर में काफी अकेले पड़ गए थे। जिसके बाद उन्होंने नए घर में जाने का फैसला किया। एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर कपूर ने बताया कि उनका नया घर 3000 स्कवॉयर फुट का है। 
 
खबरों के अनुसार रणधीर कपूर ने कहा, मुझे अच्छा लग रहा है। पिछले काफी समय से मैं बहुत अकेला महसूस कर रहा था। यहां मेरा परिवार मुझसे मिलने जल्दी आ सकता है। मेर दोस्त भी खार और ब्रांद्रा में रहते हैं तो अब वे भी मेरे करीब है।
 
यह भी खबरें आ रही थी कि रणधीर अपना चेम्बूर स्थित पुराना घर बेच देंगे। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब नहीं है कि घर बेचना पड़े। वो घर वैसा ही रहेगा जैसा था। वह बहुत बड़ा घर था और मैं उसमें अकेला रहता था।
 
अगला लेख
हेल्थ अपडेट : दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी