सम्बंधित जानकारी
- आमिर खान ने 21 बरस की उम्र में गुपचुप की थी शादी
- आमिर और किरण का तलाक का फैसला, जब आमिर ने पहली पत्नी के साथ तलाक को बताया था दु:खद
- आमिर खान ने जब किरण और अपने अजन्मे बच्चे को लेकर किया था खुलासा
- आमिर खान और किरण राव ने शादी के 15 साल बाद लिया तलाक का फैसला
- मिलिंद सोमन संग पुतर्गाल से स्पेन तक पैदल गई थीं अंकिता कोंवर, शेयर की पुरानी याद
आमिर खान और किरण राव की लव स्टोरी, लगान से शुरू हुआ था सफर
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव ने शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे। इकमें अलावा हम बच्चे का पालन पोषण भी साथ मिलकर करेंगे।
आमिर खान और किरण राव 28 दिसंबर 2005 को शादी के बंधन में बंधे थे। एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने किरण राव संग अपनी पहली मुलाकात और लव स्टोरी के बारे में बताया था।
आमिर ने कहा था, जब मैं फिल्म लगान कर रहा था तब मेरी किरण से मुलाकात हुई। वह फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर्स में से एक थीं तब हम ना रिलेशनशिप में थे, ना ही बहुत अच्छे दोस्त थे। लेकिन मेरे तलाक होने के बाद हम किस्मत से दोबारा मिले। मेरे ऐसे समय में उसका फोन आया और मैंने उससे आधा घंटे बात की। इसके बाद जब मैंने फोन रखा और कहा, 'ओह गॉड.. मुझे उससे बात कर कितना अच्छा लग रहा है। जब मैं उससे बात करता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है।
Photo : Instagram
बता दें कि किरण राव से आमिर खान ने दूसरी शादी की थी। उन्होंने पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त रीना दत्त से की थी। शादी के 16 साल बाद आमिर ने रीना से तलाक ले लिया थे। आमिर और किरण के दो बच्चे जुनैद और आईरा है। वहीं किरण राव से उनका एक बेटा आजाद है।
