शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ankita konwar walked from from portugal to spain with milind soman
Written By
Last Modified: शनिवार, 3 जुलाई 2021 (12:44 IST)

मिलिंद सोमन संग पुतर्गाल से स्पेन तक पैदल गई थीं अंकिता कोंवर, शेयर की पुरानी याद

Milind Soman
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल है। दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। मिलिंद और अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, और फैंस को अक्सर अक्सर कपल गोल्स सेट करते नजर आते हैं। दोनों अक्सर अपनी पुरानी यादें भी शेयर करते रहते हैं। 

 
हाल ही में अंकिता कोंवर ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने मिलिंद सोमन संग पुर्तगाल से स्पेन की 320 किमी की यात्रा के बारे में बताया है। तस्वीर में अंकिता कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उनके पीछे एक नहर भी दिखाई दे रही है। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा, पुर्तगाल से स्पेन तक की मजेदार लंबी यात्रा की एक झलक। हमने 320 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया था। एक लाजवब रास्ता जहां हम कई देशों के कई रंगों के लोगों से मिले। ये मैं हूं एक थकाऊ दिन के बाद। एक पुरानी नहर के सामने खड़ी हूं जो रास्ते में हमें दिखी थी।
 
अंकिता की इस तस्वीर पर कई कमेंट आ रहे हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि अंकिता और मिलिंद की उम्र में 25 साल का अंतर है। मिलिंद की उम्र 55 साल है, तो वहीं अंकिता 30 साल की हैं। 
 
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने 22 अप्रैल 2018 को शादी की थी। मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर अक्सर अपने एडवेंचर ट्र‍िप्स सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस कपल ने साथ में रनिंग कैंपेन्स में भी हिस्सा लिया है। 
 
ये भी पढ़ें
आमिर खान और किरण राव ने शादी के 15 साल बाद लिया तलाक का फैसला