गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. randhir kapoor shifted to icu actor says doctors are taking care of him
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (11:55 IST)

रणधीर कपूर को आईसीयू में किया गया शिफ्ट, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में किया गया था भर्ती

रणधीर कपूर को आईसीयू में किया गया शिफ्ट, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में किया गया था भर्ती - randhir kapoor shifted to icu actor says doctors are taking care of him
करीना और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताजा खबरों के मुताबिक अब रणधीर कपूर को आईसीयू शिफ्ट किया गया है। बीते गुरुवार के दिन दोपहर में रणधीर कपूर को कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

 
खबरों के अनुसार रणधीर कपूर ने बताया कि मुझे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है ताकि कुछ टेस्ट और किए जा सके। अस्पताल मेरा बहुत ख्याल रखा जा रहा है और मैं टीना अंबानी का शुक्रिया अदा करता हूं। सब कुछ अंडर कंट्रोल है। डॉक्टर हर वक्त मेरा ख्याल रख रहे हैं। 
 
वहीं टीना अंबानी ने बताया, रणधीर कपूर को पहले एक रूम में एडमिट करवाया गया था क्योंकि डॉक्टर ने कहा था कि उन्हें आईसीयू या ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है। रणधीर कपूर को कुछ दिन पहले ठंड लगकर बुखार हुआ था जिसके बाद उनका कोविड टेस्ट हुआ जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया।
 
रणधीर के कोविड संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने से कपूर परिवार के फैन्स काफी परेशान हो गए हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड के शो मैन राजकपूर की पांच संतानों में से तीन का निधन बीते डेढ़ साल में हो चुका है। रणधीर के भाई ऋषि कपूर का कैंसर से दो साल तक जंग लड़ने के बाद 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। वहीं 9 फरवरी 2021 को हार्ट अटैक से छोटे भाई राजीव ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके अलावा बहन ऋतु नंदा का निधन 14 जनवरी 2020 को हुआ था।
 
ये भी पढ़ें
आर्थिक तंगी से जूझ रहे 'श्री कृष्णा' के भीष्म पितामह, परिवार ने भी छोड़ा साथ