हॉलीवुड डेब्यू को तैयार रणदीप हुड्डा, फर्स्ट लुक आया सामने
रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। हर फिल्म में उनके अभिनय की सराहना की जाती है। रणदीप हुड्डा हाल ही में फिल्म 'लव आज कल' में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। वह फिल्म 'राधे' में एक एंटी-हीरो की भूमिका निभाने के लिए भी तैयार हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग दो दशक बिताने के बाद रणदीप हुड्डा हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वह नेटफ्लिक्स फिल्म 'एक्सट्रेक्शन' के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रणदीप हुड्डा की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'एक्सट्रेक्शन' का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है।
Photo Credit- Twitter
फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा, मुझे फिल्म में काफी एक्शन करने को मिले हैं। मैं हॉलीवुड फिल्म में ऐसी एक्शन से भरपूर भूमिका करने वाला पहला भारतीय पुरुष अभिनेता हो सकता हूं। हेम्सवर्थ, रुसो ब्रदर्स और निर्देशक सैम हार्ग्रेव के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था।
रणदीप ने कहा कि स्क्रिप्ट में एक ऐसे शख्स के रूप में बताया गया है, जो पहले सेना में काम करता था और फिर ओबी के पिता के लिए काम करने लगा। उन्होंने कहा कि ज्यादातर फिल्मों में मैंने नाटकीय रोल किए हैं, इसलिए फिल्म के एक्शन दृश्यों के लिए मुझे 10 दिनों तक दिन में दो बार अभ्यास करना पड़ा।

