शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor transformation female character video goes viral
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (17:49 IST)

रणबीर कपूर ने धारण किया लड़की का रूप, वायरल हो रहा वीडियो

रणबीर कपूर ने धारण किया लड़की का रूप, वायरल हो रहा वीडियो - ranbir kapoor transformation female character video goes viral
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी शादी की खबरों के लिए सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर और आलिया भट्ट इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसी बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 
इस वीडियो में रणबीर मेकअप रूम में बैठे नजर आ रहे हैं और मेकअप कराते दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर एक महिला का अवतार धारण करते नजर आ रहे हैं। रणबीर का यह लुक एक टीवी एड के लिए हैं।
 
इस वीडियो को एक मेकअप आर्टिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में रणबीर लंबे बाल, मेकअप और आंखों में काजल लगाए नजर आ रहे हैं। रणबीर के ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 
 
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, दिन का काम। रणबीर कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन, जोकि एक टीवी कमर्शियल के लिए है। रणबीर कपूर को महिला के रूप में तैयार किया गया है।
 
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है। हालांकि अभी खुलासा नहीं हुआ है कि एक्टर इस लुक के साथ कौन से विज्ञापन में में नजर आएंगे। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'एनिमल' में अनिल कपूर, ‍परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल के साथ दिखेंगे। रणबीर, श्रद्धा कपूर के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में भी दिखेंगे।
ये भी पढ़ें
जानिए कौन है वह ड्राइवर जिसे रजनीकांत ने समर्पित किया 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड'