सम्बंधित जानकारी
- 'पायलट' बनना चाहते थे अमिताभ बच्चन, इस वजह से पूरा नहीं हुआ बचपन का सपना
- आर्यन खान ड्रग केस के बाद शाहरुख खान बनेंगे सख्त पिता, नो लेटनाइट पार्टीज
- महामारी के दौरान शूट किया गया 'बंटी और बबली 2' के गाने 'टैटू वालिए' को लेकर सैफ अली खान ने कही यह बात
- ड्रग्स केस : आर्यन खान को मिली राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत
- शर्लिन चोपड़ा ने राज कुन्द्रा और शिल्पा शेट्टी पर मानसिक उत्पीड़न के बदले मांगे 75 करोड़ रुपये
शिल्पा शिंदे ने राहुल रॉय के साथ फोटो किया शेयर, दोनों में है एक जबरदस्त कनेक्शन
राहुल रॉय को देखते ही फिल्म 'आशिकी' और उसके सुपरहिट गीत याद आ जाते हैं। 90 के दशक में रिलीज हुई यह फिल्म अभी भी कई लोगों के दिमाग में ताजा है। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राहुल की हीरोइन अनु अग्रवाल थी और इस मूवी में ढेर सारे हिट गीत थे जिनकी धुन नदीम-श्रवण ने बनाई थी।
शिल्पा शिंदे ने राहुल रॉय के साथ कुछ फोटो शेयर किए हैं और उन्हें कैप्शन दिया है- सांसों की जरूरत है जैसे, जिंदगी के लिए, बस एक सनम चाहिए... आशिकी के लिए। ये फोटो और कैप्शन पढ़ कर फैंस तो मतवाले हो गए और कई कमेंट्स उन्होंने दिए। एक ने लिखा- हम इस सुपर एंटरटेनिंग एक्टर को कैसे भूल सकते हैं।
अब शिल्पा ने यह फोटो क्यों पोस्ट किए हैं, इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है। क्या दोनों को लेकर कोई फिल्म या वेबसीरिज बन रही है? लगता तो ऐसा ही है, शायद आने वाले दिनों स्थिति स्पष्ट हो।
शिल्पा और राहुल का जबरदस्त कनेक्शन
क्या आप बता सकते हैं कि शिल्पा शिंदे और राहुल रॉय में क्या कनेक्शन है? दोनों ही बिग बॉस विजेता हैं। राहुल ने इस रियलिटी शो का पहला और शिल्पा ने 11वां सीजन जीता था।
