1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sherlyn Chopra, Raj Kundra, Shilpa Shetty

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुन्द्रा और शिल्पा शेट्टी पर मानसिक उत्पीड़न के बदले मांगे 75 करोड़ रुपये

शर्लिन चोपड़ा
राज कुन्द्रा द्वारा शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा करने वाली बात पुरानी भी नहीं हुई थी कि शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा शेट्टी पर मानसिक उत्पीड़न के बदले में 75 करोड़ रुपये की मांग करते हुए एक नोटिस उनको भेजा है। 
 
पुलिस द्वारा जांच के दौरान अभिनेत्री ने राज पर कई आरोप लगाए थे। जैसे ही राज जेल से बाहर आए उन्होंने शर्लिन पर दावा ठोंक दिया तो पलटवार शर्लिन ने भी किया। 


 
शर्लिन ने अपनी शिकायत में कहा है कि राज ने उसे अंडरवर्ल्ड के नाम से धमकाया। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शर्लिन ने कागजात साझा किए और एक नोट भी लिखा। 
 
गौरतलब है कि राज के खिलाफ शर्लिन ने अप्रैल में ही शिकायत दर्ज कराई थी। शर्लिन के अनुसार इसके बाद राज उनके घर आए थे और शिकायत वापस लेने का दबाव लेते हुए उन्हें धमकाया भी था। 
 
जुलाई में राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर अश्लील कंटेंट अपलोड करने का आरोप था। राज को कई दिन जेल में गुजारने पड़े थे। इस दौरान शर्लिन ने राज के खिलाफ आग उगली थी। 
अगला लेख
ड्रग्स केस : आर्यन खान को मिली राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत