बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor told why number 8 is lucky for him
Written By
Last Modified: रविवार, 8 मई 2022 (12:33 IST)

इस वजह से नंबर 8 को लकी मानते हैं रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को नंबर 8 से कितना लगाव है। रणबीर कपूर हमेशा अपने पास नंबर 8 को रखते हैं। उनकी शादी के दौरान आलिया भट्ट के गले का मंगलसूत्र, हाथ के कलीरे भी नंबर 8 की वजह से चर्चाओं में थे। हर कोई यह जानने को बेताब रहता है कि आखिर रणबीर को नंबर 8 से इतना लगाव क्यों है?

 
अब रणबीर कपूर ने इस राज से पर्दा उठा दिया है कि आखिर वो नंबर 8 को अपने लिए लकी क्यों मानते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर इस सवाल का जवाब देते दिखाई दे रहे हैं। 
 
रणबीर कपूर ने बताया कि 8 जुलाई को मेरी मां नीतू कपूर का बर्थडे होता है और नंबर 8 इनफिनिटी को दर्शाता है इसलिए मैं हमेशा नंबर 8 पहनता हूं। रणबीर की फुटबॉल जर्सी पर भी नंबर 8 ही लिखा है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो, रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अपनी पत्नी आलिया भट्ट संग नजर आने वाले हैं। यह दोनों की साथ में पहली फिल्म है। 
 
ये भी पढ़ें
सोशल मीडिया पर छाया शाहरुख खान का हमशक्ल, तस्वीरें देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा