1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. munawar faruqui wins show lock upp

लॉक अप : मुनव्वर फारूकी बने शो के विनर, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी

Kangana Ranaut
कंगना रनौट के रियलिटी शो 'लॉक अप' को अपना विजेता मिल चुका है। स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी शो के विजेता बने हैं। उन्हें शुरू से ही गेम का मास्टरमाइंड बताया जा रहा था। फैंस उन्हें पहले ही विनर मान चुके थे और उन्होंने भी सबकी उम्मीदों पर खरे उतरते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

 
मुनव्वर फारूकी को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए का प्राइज मनी मिली है। इसके अलावा उन्हें एर्टिगा कार और इटली ट्रिप पर जाने का मौका भी मिला है। इतना ही नहीं मुनव्वर को एकता कपूर के शो में लीड रोल भी मिला है।
 
शो की ट्रॉफी जीनते के बाद मुनव्वर ने शो और उनके फैंस का शुक्रिया भी अदा किया। मुनव्वर को शो में बहुत पसंद किया गया था। उनके और अंजलि अरोड़ा के लव एंगल को काफी पसंद किया गया।
अगला लेख
थिएटर के बाद ओटीटी पर भी धूम मचाएंगी यश की 'केजीएफ चैप्टर 2', करोड़ों में बिके राइट्स!