1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor film shamshera trailer release

रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज | ranbir kapoor film shamshera trailer release

Sanjay Dutt
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शमशेरा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। 

 
2 मिनट 59 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत रणबीर कपूर के किरदार की एंट्री से होती है। वह फिल्म में डकैत का किरदार निभा रहे हैं। इसी के साथ एक दमदार डायलॉग सुनाई देता है, 'ये कहानी है उसकी जो कहता था गुलामी किसी की अच्छी नहीं होती और आजादी तुम्हें कोई देता नहीं। आजादी छीननी पड़ती है... ये कहानी है शमशेरा की।
 
फिल्म में रणबीर कपूर खमीरन बने हैं। वह अपने पिता शमशेरा की तरह डकैत बनता है और सभी के अंदर खौफ पैदा कर देता है। वह अपने गिरोह के साथ अंग्रेजों से पंगा लेने निकल पड़ते हैं। इस नए शमशेरा से निपटने के लिए अंग्रेज दरोगा शुद्ध सिंह को भेजते हैं। शुद्ध सिंह का किरदार संजय दत्त निभा रहे हैं। 
 
वहीं फिल्म में वाणी कपूर एक नाचने वाली का किरदार निभा रही हैं। वह ऊपर से सख्त और अंदर से उनका दिल सोने का है। फिल्म में वाणी कपूर सोना के किरदार में नजर आएंगी। पर्दे पर पहली बार रणबीर-वाणी एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी बढ़िया लग रहा है।
 
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सभी के मन में एक सवाल उठने लगा है कि क्या 'शमशेरा' में रणबीर कपूर का डबल रोल है। वह ट्रेलर में दो अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। शमशेरा की कहानी डकैत जनजाति पर बेस्ड है, जो अपने अधिकारों और आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ते हैं।
 
करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी ये फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई है। फिल्म में आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय और त्रिधा चौधरी भी नजर आएंगे। यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
 
अगला लेख
खलनायक का किरदार निभाकर संजय दत्त होते हैं रोमांचित, बोले- नियमों को तोड़ने मरोड़ने का होता है मौका