1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rapper raftaar files for divorce from wife komal vohra

शादी के 6 साल बाद पत्नी से अलग होने जा रहे रैपर रफ्तार, दायर की तलाक की अर्जी

Rapper Raftaar
फेमस रैपर रफ्तार की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया है। रफ्तार ने अपनी पत्नी कोमल वोहरा से शादी के 6 साल बाद तलाक लेने की अर्जी दी है। बताया जा रहा है कि रफ्तार पिछले लंबे वक्त से अपनी पत्नी से दूरी बनाए हुए थे। दोनों अलग-अलग रहे थे। 

 
रफ्तार ने 2020 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कोरोना के कारण इसमें देरी हो गई। लेकिन अब रफ्तार इस काम में किसी तरह की देरी नहीं चाहते हैं। रफ्तार और कोमल के तलाक का काम लीगल तौर पर शुरू हो गया है। रफ्तार और कोमल की शादी दिसंबर 2016 में हुई थी।
 
रफ्तार और कोमल 6 अक्टूबर, 2022 को तलाक के पेपर्स पर साइन कर देंगे। इसके बाद हमेशा के लिए दोनों की राहें जुदा हो जाएंगी। हालांकि अभी तक रफ्तार ने इन खबरों पर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन इन खबरों के रफ्तार के फढंस का दिल तोड़ दिया है। 
 
बता दें कि रफ्तार को 'रोडीज' के जज के तौर पर भी जाना जाता है। उनका असली नाम दिलिन नायर है। रफ्तार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। रफ्तार ने पिछली बार फिल्म 'जनहित में जारी' के टाइटल ट्रैक को गाया था। 
 
अगला लेख
यूट्यूब पर छाया सिद्धू मूसेवाला का गाना 'SYL', महज कुछ घंटों में मिले इतने मिलियन व्यूज