1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kiccha sudeep film vikrant rona trailer released

किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म 'विक्रांत रोणा' का ट्रेलर रिलीज | kiccha sudeep film vikrant rona trailer released

Vikrant Rona
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' काफी समय से सुर्खियों में है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पैन इंडिया फिल्म में किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी नजर आने वाली हैं। 

 
वहीं अब सस्पेंस से भरा हुआ 'विक्रांत रोणा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में किच्चा सुदीप का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। यह एक गांव की कहानी है। जहां एक ऐसी जगह है, जिससे सब लोग डरते हैं। लेकिन विक्रांत रोना नहीं डरता। फिल्म में किच्चा एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभारहे हैं। जब वह एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लगते है, तो उनका सामना बहुत से चीजों से होता है। 
 
जैकलीन फर्नांडीज इस फिल्म से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। किच्चा ने फिल्म के पैन इंडिया रिलीज को लेकर कहा कि यह उनकी पहली से प्लानिंग थी और उन्हें लगता है कि फिल्म का आउटकम काफी अच्छा निकलेगा। उन्होंने कहा यह एक बड़ी फिल्म है। हमने बड़ी शुरुआत की, हमारे पास एक बड़ा विचार था और ठीक इसी तरह हम इसे पेश करना चाहते हैं। आप जानते हैं कि यह वही परिणाम है, जिसका हम इंतजार कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि 'विक्रांत रोणा' में किच्चा सुदीप लीड रोल में है। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक भी हैं। वहीं फिल्म को जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है और जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत इसे निर्मित किया है और इनवेनियो ओरिजिन्स के अलंकार पांडियन द्वारा सह-निर्मित है।
 
'विक्रांत रोणा' पैन वर्ल्ड 3डी फिल्म है, जो 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी। फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी।
 
अगला लेख
राजकुमार राव की फिल्म 'हिट : द फर्स्ट केस' का शानदार ट्रेलर रिलीज