1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan joins green india challenge plants trees

सलमान खान ने किया पौधारोपण, फैंस से की पर्यावरण को बचाने की अपील | salman khan joins green india challenge plants trees

salman khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं। वह इन दिनों हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे हैं। इसी उन्होंने ग्रीन इंडिया चैलेंज में हिस्सा लिया और फिल्म सिटी में पौधारोपण किया। 

 
सलमान ने अपने फैंस से भी पौधा लगाने और पर्यावरण बचाने की अपील की। इसकी चैलेंज की जानकारी सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भी शेयर की। सलमान ने इस मिशन की तारीफ करते हुए कहा कि पौधे लगाना बहुत अच्छी चीज है। 
 
उन्होंने कहा, मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों पेड़ों को काटने में लगे रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मनुष्य बढ़ना बंद कर दे तो उसे एक पेड़ लगाना चाहिए। पेड़ एक स्थिर मनुष्य है और मनुष्य चलने वाला पेड़ है। दोनों के बीच का यह बॉन्ड बहुत महत्वपूर्ण हैं। जहां कहीं पेड़ होंगे, वहां हमेशा पानी होगा।
 
सलमान ने कहा, सभी को पौधारोपण प्रोग्राम की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसके साथ ही उस पौधे का बड़े होने तक ध्यान भी रखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्राकृतिक आपदाओं भारी बारिश और बाढ़ के कारण मनुष्य जीवन को भारी नुकसान हुआ है। इसको बचाने का उपाय यही है कि हमें बड़े स्तर पर पौधारोपण को प्रमोट करना चाहिए।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके अलावा वह लाल सिंह चड्ढा और पठान में कैमियो करते दिखेंगे। 
 
अगला लेख
सुडल-द वोर्टेक्स रिव्यू