1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sidhu moose wala last song syl realesed

यूट्यूब पर छाया सिद्धू मूसेवाला का गाना 'SYL', महज कुछ घंटों में मिले इतने मिलियन व्यूज

Sidhu Moosewala
फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई। उनकी मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा थी। सिद्धू मूसेवाला ने साल 2017 में गीत 'ऊंचियां ने गल्लां तेरे याद दीयां... सो हाई' से करियर की शुरुआत की थी। वह गीतों में गन कल्चर व गैंगस्टर को प्रमोट करने के लिए विवादों में रहे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लोकप्रियता के शिखर को चूमा। 

 
सिद्धू मूसेवाला के निधन के 26 दिन बाद उनका आखिरी गाना 'SYL' रि‍लीज हो गया है। सिद्धू अपने इस आखिरी गाने के जरिये पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे एसवाईएल के मुद्दे को दिखाते हुए नजर आ रहे है। इस गाने को सिद्धू मूसेवाला ने लिखा और गाया है। 
 
सिद्धू मूसेवाला का अखिरी गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। गाने में सिद्धू ने कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन और लाल किले का भी जिक्र किया है। इस गाने को सुनकर फैंस का काफी इमोशनल हो गए हैं। ये गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अब तक 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 
 
गौरतलब है कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला जब अपनी कार से जा रहे थे तब उनकी गाड़ी रोककर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। सिद्धू मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। 
 
अगला लेख
यौन उत्पीड़न मामले में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को मिली जमानत