1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora gave surprise gift to arjun kapoor before his birthday

मलाइका संग पेरिस में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस ने एडवांस में भेजे बॉयफ्रेंड को गिफ्ट्स

Malaika Arora
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं। मलाइका अरोरा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के जन्मदिन को खास बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। मलाइका ने अर्जुन को जन्मदिन से पहले ही कई गिफ्ट्स भेजे है। 

 
अजुर्न पूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मलाइका द्वारा दिए गए गिफ्ट्स की झलक शेयर की है। ये सभी गिफ्ट्स ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप रैपर में पैक्ड हैं। इस तस्वीर को शेयर कर अर्जुन ने लिखा, '72 घंटे पहले वो आपको याद दिलवाती हैं कि यह आपका बर्थडे वीकेंड है।'
 
इतना ही नहीं अर्जुन और मलाइका ने डेस्टिनेशन बर्थडे सेलिब्रेशन की प्लानिंग भी की है। अर्जुन के बर्थडे से पहले यह कपल पेरिस रवाना हो चुका है। अर्जुन मलाइका संग पेरिस में जन्मदिन मनाएंगे और एन्जॉय करेंगे। 
 
बता दें कि अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका को अर्जुन ने डेट करना शुरू किया। अर्जुन और मलाइका की उम्र में करीब 12 साल का फासला है। दोनों ने अपने रिश्ते को साल 2018 में आधिकारिक किया था। अक्सर अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें सामने आती रहती है।
 
अगला लेख
मनाली जा रहे हैं तो इन मंदिरों के दर्शन करना न भूलें