1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mandakini comeback with music album maa o maa

सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने जा रहीं मंदाकिनी, बेटे संग आएंगी नजर | mandakini comeback with music album maa o maa

Mandakini
राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से रातोंरात स्टार बनने वाली मंदाकिनी एक बार फिर म्यूजिक वीडियो से स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। मंदाकिनी लगभग 26 साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। मंदाकिनी जल्द ही 'मां ओ मां' नाम के गाने में नजर आने वाली हैं।

 
इस गाने में मंदाकिनी के साथ उनके बेटे रब्बिल ठाकुर को भी देखा जाएगा। मंदाकिनी ने सोशल मीडिया पर अपने कमबैक प्रोजेक्ट 'मां और मा' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसके ऊपर लिखा है, 'मंदाकिनी वापस आ गई।' 
 
म्यूजिक वीडियो के पोस्टर में मंदाकिनी को उनके बेटे रब्बिल ठाकुर के साथ देखा जा सकता है। मंदाकिनी ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, 'बने रहिए! जल्द आ रहा है। 
 
एक अन्य पोस्टर साझा करते हुए मंदाकिनी ने लिखा है, पोस्टर पर अपना फीडबैक कमेंट दीजिए। जानना पसंद करूंगी। मंदाकिनी ने अपने कमबैक के बारे में बताया, मैं डायरेक्टर सजन अग्रवाल जी के साथ जुड़कर बेहद खुश हूं। मैं उन्हें लंबे समय से जानती हूं। लेकिन आखिर हम साथ काम कर रहे हैं। 'मां ओ मां' एक बेहद खूबसूरत गाना है और मुझे तुरंत इससे प्यार हो गया। इस गाने का सबसे खूबसूरत हिस्सा यह है कि मेरा बेटा इसमें लीड रोल निभा रहा है।
 
मंदाकिनी को आखिरी बार साल 1996 में फिल्म 'जोरदार' में देखा गया था। करीब 2 दशक बाद मंदाकिनी शोबिज में एक बार फिर धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। मंदाकिनी के गाने का पोस्टर सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साटेड हो गए हैं।
 
अगला लेख
जुग जुग जियो फिल्म समीक्षा: न मजेदार कॉमेडी, न जोरदार ड्रामा