1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ram Gopal Varma movie Ladki Trailer

रामगोपाल वर्मा की मूवी 'लड़की' का 8 मिनट लंबा ट्रेलर, पूजा भालेकर ने दिखाए मार्शल आर्ट के करतब | Ram Gopal Varma movie Ladki Trailer

रामगोपाल वर्मा ने फिल्म 'लड़की' का 8 मिनट लंबा ट्रेलर रिलीज किया है। उनका कहना है कि मैं दर्शकों को समय देना चाहता हूं ताकि वे कहानी के सार और भावनात्मक पहलू को समझ सके।

Ram Gopal Varma
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का साल 2022 का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट फिल्म 'लड़की' 15 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार हैं। 'लड़की' एक इंडो-चाइनीस प्रोडक्शन फिल्म हैं, जिसमें एक्ट्रेस पूजा भालेकर मार्शल आर्ट के करतब दिखाती नजर आएंगी। वह ब्रूस ली से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। दरअसल पूजा, वाकई में टायकोंडो में एक्सपर्ट है और काफी टूर्नामेंट्स में हिस्सा भी ले चुकी हैं। पूजा ने अपने आप को फिल्म 'लड़की' के हर एक स्टंट के लिए बहुत ज्यादा तैयार किया और दिन रात मेहनत भी की है।
 
'लड़की' का ट्रेलर 8 मिनट लंबा है जो फ़िल्म की बारीकियों का संक्षिप्त रूप से विवरण देगा और ये फीचर फिल्म इंडस्ट्री का अब तक दिखाया जानेवाला एकमात्र सबसे लंबा ट्रेलर कहा जा सकता है। 
राम गोपाल वर्मा कहते हैं, "मैं एक साधारण सा ट्रेलर रिलीज नहीं करना चाहता था, जिससे मुख्य कहानी दब जाए और दर्शक तक पूरी बात न पहुँच सके। मैं दर्शको को समय देना चाहता हूं ताकि वो कहानी के सार और उसके भावनात्मक पहलू को समझ सके और उसे महसूस कर सके। मैं ये भी समझाना चाहता हूं कि 'लड़की' सिर्फ एक मार्शल आर्ट पर बनी फिल्म नहीं है, बल्कि ये एक त्रिकोणात्मक प्रेम कहानी है। लड़की को उसके साथी और ब्रुस ली के बीच में से एक को चुनना है। वह अपने आर्ट को चुने या अपने प्यार को?"
लड़की फिल्म 15 जुलाई को चाइना में भी रिलीज हो रही है। लड़की का निर्माण आर्टसी मीडिया द्वारा किया गया है, जिसका निर्देशन रामगोपाल वर्मा ने किया है और इसमें पूजा भालेकर, पार्थ सूरी, राजपाल यादव और अभिमन्यु सिंह हैं। यह 15 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज़ होगी, जिसमें चीन सहित 25,000 से अधिक स्क्रीन शामिल हैं।
अगला लेख
डेट और तारीख में अंतर : हंसा देगा जोक