1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. CID Actor Hrishikesh Pandey robbed off cash and documents in Mumbai

'सीआईडी' के इंस्पेक्टर सचिन के रुपये और कार्ड्स ले भागे चोर

टीवी शो 'सीआईडी' में इंस्पेक्टर सचिन का रोल अदा करने वाले एक्टर हृषिकेश पांडे के बैग से रुपये और महत्वपूर्ण कार्ड्स चोर ले भागे जब वे बस में सफर कर रहे थे।

CID
हृषिकेश पांडे को टीवी शो 'सीआईडी' में इंस्पेक्टर सचिन के रोल में देखा गया है। इस 'इंस्पेक्टर' के साथ रियल लाइफ में लूट हो गई है। मुंबई में सचिन अपने परिवार के साथ घूमने निकले थे। बस में उनके बैग से किसी ने रुपये, क्रेडिट कार्ड्स, आधार कार्ड और पैन कार्ड निकाल लिया। कुछ देर बाद हृषिकेश ने जब बैग देखा तब पता चला। हृषिकेश ने इसकी शिकायत कोलाबा पुलिस स्टेशन और मलाड पुलिस स्टेशन पर की है। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए हृषिकेश ने बताया कि 5 जून को वे अपने परिवार के साथ एलिफेंटा केव्स देखने के लिए कोलाबा से तारदेव जाने के लिए एक बस में बैठे। मैंने जब बैग चेक किया तो उसमें से रुपये और कई महत्वपूर्ण कार्ड्स और डॉक्यूमेंट्स गायब थे। 
 
हृषिकेश के अनुसार चूंकि उन्होंने सीआईडी इंस्पेक्टर का रोल निभाया है इसलिए उन पर कई जोक्स सोशल मीडिया पर बने हैं। हृषिकेश को उम्मीद है कि पुलिस उनका केस जल्दी ही सुलझा लेगी। 
अगला लेख
अनुष्का शर्मा मालदीव पहुंचीं विराट कोहली के साथ, मोनोकनी में फ्लॉन्ट किया फिगर