1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. 10 special fact about bollywood hot actress disha patani

दिशा पाटनी 500 रुपये लेकर आई थी मुंबई... 10 खास बातें

Disha Patani
1. बॉलीवुड की हॉट अदाकारा दिशा पाटनी ने अपना फिल्मी करियर तेलुगू फिल्म 'लोफर' से शुरू किया था। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। बॉलीवुड में उन्होंने 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से डेब्यू किया था।

2. फिल्मों में आने से पहले दिशा पाटनी ने कैडबरी डेयरी मिल्क के विज्ञापन में भी काम किया था। विज्ञापन की दुनिया से ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखने वाली दिशा पाटनी आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं।
3. दिशा पाटनी एक म्यूजिक वीडियो ‘बेफिक्रा’ में भी काम कर चुकी थीं। इस म्यूजिक वीडियो में उनके कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी उनके साथ थे।

4. दिशा पाटनी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे फिट एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। दिशा अपनी लुक साथ अपनी फिटनेस का भी खास ख्याल रखती हैं।
Photo : Instagram
5. दिशा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। दिशा के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह मुंबई सिर्फ 500 रुपए लेकर आई थीं।

6. टाइगर श्रॉफ से पहले दिशा टीवी एक्टर पार्थ समथान को डेट करती थीं। दोनों करीब 1 साल से ज्यादा एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे।
Photo : Instagram
7. दिशा पाटनी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं। वही रणबीर कपूर उनके सबसे बड़े क्रश थे।

8.  दिशा पाटनी अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। रिवीलिंग और बोल्ड ड्रेस को भी वो अच्छे से कैरी करती हैं।
Photo : Instagram
9.  दिशा पाटनी अमेरिकी फैशन ब्रांड कैल्विन क्लेन की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वह अक्सर इस ब्रांड के अंडरगामेंट के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

10. हाल ही में दिशा फिल्म राधे  में सलमान खान के साथ नजर आई हैं। इस फिल्म में उन्होंने सलमान की गर्लफ्रेंड का रोल निभाया हैं।
अगला लेख
टाइगर श्रॉफ से पहले इस टीवी एक्टर को डेट कर रही थीं, इस वजह से हुआ था ब्रेकअप!