बुधवार, 27 सितम्बर 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rajkummar rao and bhumi pednekar to star in film bheed
Written By
पुनः संशोधित: बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (14:58 IST)

राजकुमार राव के साथ फिल्म 'भीड़' का हिस्सा होंगी भूमि पेडनेकर

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर फिल्म 'बधाई दो' के बाद अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' में भी साथ नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दोनों निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' में साथ दिखेंगे। इस फिल्म की घोषणा हाल ही में की गई है। राजकुमार और भूमि की जोड़ी फिल्म 'बधाई दो' में भी नजर आने वाली है। 

 
अनुभव सिन्हा ने कहा, इस तरह की फिल्म के लिए भूमि ही मेरी पहली पसंद थीं। वह एक आश्वस्त एक्ट्रेस है और खुद के दिमाग से काम लेने वाली महिला हैं। यही वह गुण है जो इस फिल्म के करैक्टर में होना चाहिए। मैं इससे बेहतर कास्ट कही भी नहीं पा सकता था।
 
इस फिल्म के बारे में भूमि पेडनेकर ने कहा, अनुभव सिन्हा की फिल्म का हिस्सा बनना बहुत सम्मान और विशेषाधिकार की बात है। उनका मानना है कि फिल्मों में मानसिकता को बदलने की शक्ति होती है। कलाकारों के रूप में, ऐसी कहानियों को बताने की जिम्मेदारी हमारी है।
 
फिल्म की शूटिंग लखनऊ में होगी। यह नवंबर तक फ्लोर पर जा सकती है। फिल्म भीड़ भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडियावर्क्‍स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।
 
ये भी पढ़ें
सपन वर्मा ने खेल जगत की हस्तियों को 'वन माइक स्टैंड' में शामिल करने की जताई इच्छा