1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Aryan Khan, Salman Khan, Shah Rukh Khan, Aamir Khan

आर्यन खान को लेकर चिंतित हैं सलमान खान, रोजाना कर रहे हैं शाहरुख खान से बात, आमिर खान की चुप्पी आश्चर्यजनक

आर्यन खान
आर्यन खान को लेकर जितने शाहरुख खान चिंतित हैं उतने ही चिंतित सलमान खान भी हैं। जैसे ही आर्यन को पकड़ा गया था, सलमान तुरंत शाहरुख खान से मिलने गए थे। उन्होंने गौरी और शाहरुख से लंबी बातचीत कर उन्हें दिलासा देने की कोशिश की साथ ही कानूनी रूप से क्या करना है इसकी सलाह भी दी। 


 
सूत्रों के अनुसार शाहरुख से सलमान रोजाना बात कर रहे हैं। दोनों अपनी पुरानी बात भूला चुके हैं और इस घटना के बाद दोनों नजदीक भी आए हैं। सलमान ही नहीं, बल्कि उनके अब्बा सलीम खान भी चिंतित हैं और वे भी शाहरुख से बात कर चुके हैं। 
 
लेकिन आमिर खान की चुप्पी आश्चर्यजनक है। वे न तो शाहरुख से मिलने गए और न ही उनकी ओर से कोई बयान आया है। खुद आमिर के फैंस हैरत में हैं। संभव है कि उन्होंने फोन पर शाहरुख से बात की हो। 
अगला लेख
अक्षय कुमार की सूर्यवंशी 7 दिन बाद रिलीज होने वाली है, पब्लिसिटी के मामले में फिल्म कमजोर, भारी पड़ सकती है बॉलीवुड को ये गलती