शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan ex girlfriend sangeeta bijlani accidently comes in front iulia vantur
Written By
Last Modified: बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (14:16 IST)

जब आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में यूलिया वंतूर का हुआ सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी से सामना, वीडियो वायरल

Aayush Sharma
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सलमान खान इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। उनकी जिंदगी में कई हसीनाओं की एंट्री हुई हालांकि वह किसी के साथ शादी के बंधन में नहीं बंधे। 

 
हाल ही में सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। सलमान के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी थीं। इस पार्टी में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी पहुंची थीं। 
 
इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान ने गाड़ी से उतरकर आयुष के घर के बाहर मौजूद पैपराजी के सामने पोज दे रहे हैं, जबकि यूलिया सीधे अंदर चली जाती हैं। सलमान उन्हें आवाज देते हैं लेकिन यूलिया उन्हें नजरअंदाज कर जाती हैं।
 
आखिर यूलिया ने ऐसा क्यों किया इसका जवाब भी वीडियो में दिख रहा है। दरअसल तरफ यूलिया वंतूर आगे बढ़ रही थीं उसी तरफ संगीता बिजलानी भी सामने खड़ी हुई थीं। संगीता सीधे सलमान की तरफ देख रही थीं। शायद इसी वजह से यूलिया सलमान के साथ रुकने की बजाए सीधे निकल गईं।
 
ये भी पढ़ें
अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज