Rajinikanth ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज, बेटी Soundarya ने शेयर की तस्वीर
देशभर में कोरोनावायरस कहर बरपा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। अब तक कई सेलेब्स भी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। अब साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने भी कोविड-19 वैक्सीन का अपना दूसरा डोज लगवा लिया है।
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने अपने ट्विटर हैंडल पर सुपरस्टार की एक तस्वीर शेयर कर इस खबर को शेयर किया है। तस्वीर में एक कोविड वॉरियर रजनीकांत को वैक्सीन लगा रहा है। वहीं सौंदर्या उनके पास खड़ी हैं।
Our Thalaivar gets his vaccine Let us fight and win this war against Corona virus together #ThalaivarVaccinated #TogetherWeCan #MaskOn #StayHomeStaySafe pic.twitter.com/P8Gyca4zdF
— soundarya rajnikanth (@soundaryaarajni) May 13, 2021
सौंदर्या ने रजनीकांत की तस्वीर शेयर करते हैं कैप्शन में लिखा, 'हमारे थालाइवर ने आज अपनी वैक्सीन लगवा ली। आइए, हम कोरोनावायरस के खिलाफ इस युद्ध को लड़ें और जीतें।'
रजनीकांत की तस्वीर देखकर कुछ लोगों का कहना है कि सुपरस्टार को वैक्सीन उनके चेन्नई स्थित घर पर लगाई गई है। हालांकि, रजनीकांत के प्रवक्ता रियाज के. अहमद ने इस बात की पुष्टि की कि सुपरस्टार ने चेन्नई स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया है।
बता दें कि रजनीकांत हाल ही में हैदराबाद से चेन्नई लौटे हैं। हैदराबाद स्थित रामोजी राव फिल्म सिटी में वह अपनी आगामी फिल्म अन्नाथे की शूटिंग कर रहे थे। रजनीकांत पिछले 35 दिन से हैदराबाद में थे, जहां पर वह कोविड से संबंधित हर सावधानी बरत रहे थे।

