1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. zee 5 server and app crashed after released of salman khans film radhe

Salman Khan की Radhe ने सभी प्लेटफॉर्म पर मचाया तहलका, जी5 का सर्वर हुआ क्रैश

Salman Khan
सलमान खान की 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' की रिलीज़ पर मेगास्टार के प्रशंसकों और दर्शकों ने शानदार प्रतिक्रिया दी है। सभी पैमानों को देखते हुए, प्रतिक्रिया काफी जबरदस्त रही है और दर्शकों द्वारा भारी संख्या में एक साथ फिल्म देखने के कारण, फिल्म का ऑफिशियल रिलीज प्लेटफॉर्म जी5 का सर्वर क्रैश हो गया है।

 
सलमान खान की विशाल फैन फॉलोइंग को परिभाषित करते हुए, फिल्म के वर्चुअल रिलीज़ प्लेटफ़ॉर्म पर सलमान खान के फैनबेस का सैलाब उमड़ पड़ा है। यह ट्रेंड इस बात को साबित करता है कि इस कठिन वक़्त में जहां हर तरफ तनाव का माहौल है, तब यह फिल्म रिलीफ के रूप में सामने आई है जो लोग चाहते थे। 
 
देश पिछले साल से महामारी से निपट रहा है और ऐसे में, सभी रोज़मर्रा की घटनाओं से हटकर, थोड़ा रिलैक्स करना चाहते थे। और इस फिल्म ने ठीक वैसी ही है। 
 
फिल्म रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, वह इंडस्ट्री और दुनिया भर में सलमान खान की लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग को दर्शाता है। 
 
सलमान खान के साथ, फिल्म में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज हुई है। 
 
अगला लेख
कोरोना संकट के इस दौर में Kriti Sanon ने सभी से आगे आने और मदद करने का किया आग्रह