1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Raj Kundra, Shilpa Shetty, Police, Arrest

राज कुन्द्रा के मामले में नया खुलासा, WhatsApp पर Group बनाकर करते थे धंधा

शिल्पा शेट्टी
राज कुन्द्रा लगातार फंसते जा रहे हैं। अब उनके मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार राज और उनके रिश्तेदार ने एक कंपनी बनाई जो यूके बेस्ड थी। ये कंपनी पोर्न फिल्मों के लिए एजेंट्स को कॉन्ट्रेक्ट देती थी। फिल्मों को ईमेल के जरिये पहुंचाया जाता था और फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाता था। 
 
खुलासा ये हुआ है कि राज ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप के जरिये हर दिन कितनी कमाई हुई। काम करने वालों को कितना पैसा देना है। धंधे में कमाई हो रही है या घाटा, इस तरह की बातें लगातार होती थी। राज कुन्द्रा के बिज़नेस का जाल मुंबई से लंदन तक फैला हुआ है। 
 
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को अश्लील  फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा पर अश्लील  फिल्म बनाने के अलावा ऐप पर अपलोड करने का भी आरोप है। 
 
इसके पहले राज का पहले IPL सट्टेबाजी में उनका नाम आया था, इसके बाद Bitcoin scam में कुंद्रा का नाम आया था। लेकिन इस बार अश्‍लील फि‍ल्‍में बनाने और उन्‍हें ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर अपलोड करने के मामले ने सबको चौंका दिया है।
 
राज के पिता लुधियाना से लंदन चले गए थे, वहां उन्होंने पहले बस कंडक्टर की तरह काम किया फिर एक छोटा बिजनेस खोला, मां एक दुकान में असिस्टेंट थीं। राज का जन्म लंदन में ही हुआ और वो 2004 यानी 29 साल की उम्र में ही ब्रिटेन के 198वें सबसे अमीर एशियाई व्यक्ति बन गए थे। राज कुंद्रा ग्रुपको (Groupco) डेवलपर्स से जुड़े हुए हैं। ये एक रियल एस्टेट फर्म है जो भारत के 8 शहरों में काम करती है। इसके अलावा और भी कई कंपनियों के काम कुंद्रा के काम में शामिल हैं।
 
बॉलीवुड के लोग हतप्रभ हैं। आम लोग आश्चर्य में हैं। समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर राज के पास किस बात की कमी थी जो वे ऐसे काम करते रहते हैं। शिल्पा शेट्टी जैसी खूबसूरत बीवी और अरबों रुपये के मालिक होने के बाद भी वे विवादास्पद और अनैतिक काम क्यों कर रहे हैं? 
अगला लेख
हरियाणवी जोक : अमरिक्का का क्या होगा...