सम्बंधित जानकारी
- रोहित शेट्टी पिता को याद कर हुए भावुक, स्टंट्समैन को नहीं मिलती है इज्जत
- दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'कलिंगा' हो सकती है रिलीज, अमजद खान-मीनाक्षी शेषाद्रि जैसे कलाकार
- सलमान खान और कैटरीना कैफ ने 'टाइगर 3' के लिए सांस रोक देने वाला एक्शन सीक्वेंस ऑस्ट्रिया में किया शूट
- फ़िल्म "अंतिम" से 'विघ्नहर्ता' गाने का मेकिंग वीडियो हुआ रिलीज़
- तापसी पन्नू का रश्मि रॉकेट चलेगा रावण दहन पर, हिंदी में ट्विट कर जीता दिल
Raj Kundra को Pornography केस में मिली जमानत, Shilpa Shetty ने ली राहत की सांस
फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिज़नेसमैन राज कुन्द्रा को पोर्नोग्राफी केस में आखिरकार जमानत मिल गई है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी है। राज कर अश्लील फिल्म बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का आरोप है और 19 जुलाई को पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में कर लिया था।
राज के वकील प्रशांत पाटिल के अनुसार सेलिब्रिटी और प्रोड्यूसर ये फैसला लेते थे कि क्या अपलोड होना है। राज कभी यह तय नहीं करते थे। 1400 पृष्ठों की चार्जशीट में एक भी सबूत ऐसा नहीं है जो दर्शाता हो कि राज ये अपलोड करते थे।
गौरतलब है कि राज की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड में हड़कंप मच गया था। शिल्पा और उसके फैंस दंग रह गए थे। शिल्पा भी शुरुआत में परेशान हुईं, लेकिन बाद में उन्होंने अपने आपको संभाला।
इस मामले की जांच पुलिस फरवरी 2021 से कर रही थी। राज के खिलाफ जब शिकायत हुई तो पुलिस ने बारीकी से जांच की और फिर राज को पकड़ा।
