1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rahul vaidya revealed first night experience with disha parmar video viral

राहुल वैद्य ने बताया दिशा परमार संग कैसी रही सुहागरात, वीडियो हो रहा वायरल

Rahul Vaidya
बिग बॉस फेम सिंगर राहुल वैद्य 16 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा राहुल का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिशा संग अपनी फर्स्ट नाइट कैसी रही इसका खुलासा करते नजर आ रहे हैं।

 
वीडियो में राहुल वैद्य अपनी सुहागरात की कहानी रिश्तेदारों को बताते नजर आ रहे हैं। राहुल वैद्य ने बताया कि उनके मामा और कजिन रात 3 बजे उनके कमरे में आए थे। वो भी जब वह अपनी फर्स्ट नाइट में दिशा परमार के साथ थे। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे उनके मामा उन्हें फिर से परेशान करने आए थे। 
 
वीडियो में राहुल कह रहे हैं, यहां सब मेरे घरवाले हैं। मैं अपने दो कजिन के साथ पार्टी कर रहा था। मैंने कहा रूम में आ जाओ। मेरी फर्स्ट नाइट हो रही है और ये और एक और मेरे मनोज मामा रूम में आ गए। मेरी बीवी पूछती है हमारे रूम में कोई और भी है क्या? 
 
मैंने कहा हां ये लीजेंड्री लोग ऐसे ही होते हैं। फिर सुबह 8 बजे मेरे मामा आते हैं और कहते हैं मेरा जैकेट यही रह गया था। मैंने कहा मामा 12 बजे भी आप जैकेट ले सकते थे। मेरी नींद खराब करने के लिए शुक्रिया।
 
बता दें कि शनिवार शाम को राहुल-दिशा की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस सेरेमनी में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए। राहुल और दिशा की इस पार्टी में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट भी पहुंचे थे।
 
अगला लेख
जब प्रियंका चोपड़ा ने किया पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन