1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Race 3, Salman Khan, Box Office, 2nd day collecion

कैसा रहा रेस 3 का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन?

रेस 3
रेस 3 का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29 करोड़ रहा जो कि बुरा नहीं है। ईद के ठीक पहले का दिन। वर्किंग डे। इसके बावजूद फिल्म सलमान के स्टारडम के सहारे अच्छा खासा व्यवसाय करने में सफल रही। निराशाजनक बात यह रही कि फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई। निगेटिव माउथ पब्लिसिटी के कारण फिल्म के दूर जाने की राह कठिन हो गई। 
 
शनिवार और रविवार को तो फिल्म बेहतर व्यवसाय कर लेगी क्योंकि छुट्टियां हैं। सलमान के फैंस हैं। एडवांस बुकिंग हो चुकी है, लेकिन असर सोमवार से पड़ सकता है और वीकडेज़ में फिल्म जरूरी नहीं है कि यही रफ्तार कायम रख सके। 
 
रेस ने दूसरे दिन 38.1 का शानदार कलेक्शन किया। दो दिनों में फिल्म 67.31 का कलेक्शन कर चुकी है। हालांकि संभव है कि पहले तीन दिन में ही यह फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाए। 
 
 
फिल्म के कलेक्शन सभी जगह अच्छे हैं। सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में फिल्म बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अब सारी निगाहें 'मंडे' टेस्ट पर है। 
अगला लेख
Race 3 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा तीसरा दिन?